Saturday 3 May, 2008

भारत एक विकासशील "पेट" है।

आज की ब्रेकिंग न्यूज



भारत एक विकासशील पेट है। समस्त भारतीय दिन-भर खाते-पीते रहते हैं और पूरे विश्व के लिए खाद्यान्न की समस्या पैदा करते रहते हैं। खासतौर से अमरीकियों की तो भारत के पेट पर कड़ी नजर है। खा भारतीय रहे हैं और पचाना अमरीका के लिए मुश्किल हो गया है। पहले विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस ने उल्टियां कीं और अब राष्ट्रपति बुश के पेट में मरोड़ चल रहे हैं। उनके बयानों से ऐसा लग रहा है कि अमेरीकी लोग तो इतने सात्विक हैं कि रोजाना एक वक्त का उपवास कर रहे हैं। नहीं खाकर भी अमरीका इतना ताकतवर कैसे हो रहा है? लगता है कि अमरीका अब देशों की बजाय पेटों पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यह भी हो सकता है कि थोड़े समय बाद बुश यह कहते दिखें कि भारतीय मध्यम वर्ग गाड़ियां खरीदने लगा है, इसी वजह से पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं। और थोड़े समय बाद ये भी कह सकते हैं कि भारतीय मध्यमवर्ग शादियां कर रहा है, इसी वजह से जनसंख्या बढ़ रही है। अब अगर अमरीका के घरों की बहुएं स्वादिष्ट खाना बनाना नहीं जानतीं तो इसमें भारतीयों की क्या गलती? ऊंऊंऊंऊंऊंऊंऊंऊंऊं... मेरा सारा खाना भारतीय खा गए...।
- संजय गोस्वामी

0 Comments: